फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 9 जुलाई, आय में वृद्घि होगी

Tue, 09 Jul 2013 09:09 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष आमतौर पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सक्रिय रहेंगे और अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मानसिक तनाव और चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में कार्यकुशलता एवं अनुभव का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। मित्र एवं सगे-संबंधी से सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन


आय में वृद्घि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। सलाह है कि भावुकता में कोई फैसला नहीं लें और उतावलेपन से बचें, अन्यथा इन दोनों स्थितियों में नुकसान हो सकता है। मकान अथवा जमीन खरीदने के प्रयास में लगे हुए हैं तो इसमें कामयाबी मिलेगी।

व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा, साझेदारी के व्यवसाय में सजग रहना आपके हित में है। पढ़ने लिखने में छात्रों की रूचि रहेगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, रियल स्टेट, पत्रकारिता, कृषि विभाग, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में सचेत रहना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें