फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े साती की पहचान करें बिना कुण्डली और ज्योतिषी के

Wed, 07 Nov 2012 11:27 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में परेशानी या किसी प्रकार की तकलीफ आने पर लोग अक्सर शनि की साढ़े साती चल रही है ऐसा मानने लगते हैं जबकि, अन्य ग्रहों की दशाओं का परिणाम भी हो सकता है। शनि की साढ़े साती आने पर कुछ विशेष प्रकार की घटनाएं होती हैं। अगर आप इन घटनाओं पर गौर करें तो यह आसानी से समझ लेंगे कि आप साढ़े साती के प्रभाव में हैं या कोई अन्य ग्रह आपको परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


अचानक आग लग जाए
शनि की साढ़े साती के समय आमतौर पर इस प्रकार की घटनाएं होती है जैसे घर कोई भाग अचानक गिर जाए। घर के अधिकांश सदस्य खासतौर पर महिलाएं अक्सर बीमार रहती हों। बिना वजह आपको बार-बार अपमानित होना पड़ता है। एक परेशानी से निकलते ही दूसरी परेशानी सिर उठाए खड़ी हो जाए।

चप्पल जूते गायब
व्यापार एवं व्यवसाय में प्रयास के बावजूद असफलता और नुकसान हो। घर में मांसाहार एवं मादक पदार्थों के प्रति लोगों का रूझान बढ़ जाए। घर में आये दिन कलह होने लगे। अकारण ही कलंक या इल्ज़ाम लगने लगे। आंख व कान में तकलीफ महसूस हो एवं घर से चप्पल जूते गायब होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन में जब उपरोक्त घटनाएं दिखने लगे तो समझ लेना चाहिए कि साढ़े साती चल रही है। इस स्थिति में शनि देव के कोप से बचने हेतु आवश्यक उपाय करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें