फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 30 जून, उन्नति की ओर अग्रसर होंगे

Sat, 29 Jun 2013 03:15 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें कामयाबी मिलेगी। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, विकास कार्यों में तेजी आएगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन


विरोधियों और शत्रुओं के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। कार्य क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। व्यवसाय में विस्तार की दृष्टि से वर्ष अनुकूल है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। जमीन-जायदाद में वृद्घि संभव है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं सुख-शांति बनी रहेगी। संतान सुख की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी।
विज्ञापन


धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। छात्रों के लिए वर्ष सफलता दायक रहेगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, वकालत, अर्द्ध सरकारी क्षेत्र आदि में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें