फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 12 जुलाई, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी

Fri, 12 Jul 2013 11:30 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा। विकास कार्यों में तेजी बनी रहेगी। जो लोग जमीन अथवा मकान खरीदने की कोशिश में लगे हुए हैं वह अपने प्रयास में सफल होंगे। आय में वृद्घि के मौके मिलते रहेंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।
विज्ञापन


पारिवारिक एवं सामाजिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में महत्व एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य एवं जीवनसाथी से प्रेम प्रगाढ़ होगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है।

नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, उन्नति में सहायक होंगे। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ से खुशी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, पत्रकारिता, ऐनीमेशन, पशुचिकित्सा एवं कृषि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें