फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक और कला प्रेमी हैं तो जानिए अपनी और खूबियां

Tue, 16 Apr 2013 11:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांटिक मिजाज होने के साथ ही साथ अगर आप संगीत, नृत्य एवं चित्रकला में भी रूचि रखते हैं तो आपका जन्म नक्षत्र रोहिणी हो सकता है और आपकी राशि वृष हो सकती है। इसका कारण यह है कि आपका जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। आपके नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं तथा आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र में जिनका जन्म होता है वह बहुत अधिक कल्पनाशील होते हैं। इनका मन चंचल होता है और किसी विषय पर देर तक टिके रहना इनके लिए कठिन होता है। अपनी ही दुनिया में खुश रहना इन्हें अच्छा लगता है।

इनकी आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं। यह भावुक और संवेदनशील होते हैं। इनकी वाणी में मधुरता रहती है और जरूरत के समय लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। मां से इन्हें विशेष स्नेह एवं सहयोग मिलता है इसलिए मां से इनका विशेष लगाव रहता है।
विज्ञापन


इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होते हैं। व्यवस्थित ढंग से काम करना इन्हें पसंद होता है। नए विचारों एवं परिवर्तन को सहज स्वीकार करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं एवं विपरीत लिंग के प्रति इनमें विशेष आकर्षण होता है।

प्रयास करने पर भाग्य भी इनका साथ देता है। शीघ्रता से प्रगति की ओर अग्रसर होते हैं। यह जिन क्षेत्रों से जुड़े होते हैं उनमें यश और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में स्थायित्व की कमी पायी जाती है क्योंकि यह एक स्थिति में लंबे समय तक बने रहना पसंद नहीं करते हैं।

घूमना-फिरना इन्हें काफी अच्छा लगता है। जीवन साथी के प्रति आकर्षण और हृदय से लगाव रहने के कारण इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय और आनन्दमय रहता है। ये अपने मन पर बोझ लेकर नहीं चलते हैं इसलिए हमेशा प्रसन्न और खुश रहते हैं। इनके बच्चे समझदार और नेक गुणों वाले होते हैं।

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति को गले में तकलीफ, पांव एवं छाती में दर्द की शिकायत हो सकती है। महिलाओं को अनियमित मासिक की समस्या के कारण कष्ट होता है। ऐसे व्यक्ति कला जगत, लेखन, कृषि उत्पाद, खनिज एवं भूमि और भवन की खरीद-बिक्री के कार्य से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें