फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 16 अप्रैल, विदेश यात्रा का मौका मिलेगा

Tue, 16 Apr 2013 07:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। उन्नति के अवसर समय-समय पर प्राप्त होते रहेंगे। बीते वर्ष की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जीवन में आने वाली विघ्न बाधाओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


परिवार में आपसी स्नेह एवं सहयोग में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है, उन्हें विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।

व्यावसायिक दृष्टि से खाद्य पदार्थ, आधुनिक वस्त्र, आभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन आदि व्यवसायों से जुड़े कारोबारियों को उत्तम धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति की खुशी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन


छात्रों के लिए वर्ष उन्नति प्रदायक रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, फैशन ड़िजाईनिंग, विज्ञापन, विदेश सेवा, बैकिंग, केमिस्ट, संगीत, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें