फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी राशि को ऐसे प्रभावित करेगा आज लगने वाला ग्रहण

Thu, 25 Apr 2013 01:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में इस साल कोई सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। सिर्फ दो चन्द्रग्रहण दिखाई देंगे। इनमें पहला चन्द्रग्रहण खण्डग्रास के रूप में 25 अप्रैल यानी आज लग रहा है। ग्रहण का सूतक समय शाम के 4 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण मध्य रात्रि में 1 बजकर 22 मिनट पर लगेगा जिसकी अवधि आधे धंटे की होगी। 1 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा के अनुसार ग्रहण के समय चन्द्रमा स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में होगा। जिससे तुला राशि वालों के लिए ग्रहण विशेष तौर पर कष्टकारी रह सकता है। इन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत और खिन्न रह सकता है।

आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक फैसला लेना होगा। वाहन चलाते समय एवं यात्रा के दौरान सजग रहें, कष्ट हो सकता है। अन्य राशियों पर ग्रहण का प्रभाव इस प्रकार होगा।
विज्ञापन


मेषः साझेदारी के काम में सावधान और सजग रहने की जरूरत है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना होगा। जीवनसाथी से मतभेद अथवा उनकी सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

वृष राशिः स्वास्थ्य नरम रहेगा, चिंता और तनाव में वृद्घि होगी। शत्रुओं एवं विरोधियों से सावधान रहें। किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं।

मिथुन राशिः ग्रहण आपकी राशि से पांचवें भाव में लग रहा है। खर्चे अधिक होगें और आमदनी कम होगी, बजट का ध्यान रखें। कार्यों में बाधा और देरी होने से मन खिन्न रह सकता है। संतान पक्ष से संबंधित किसी विषय को लेकर कष्ट होगा।

कर्क राशिः ग्रहण आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोई अधूरा कार्य बन सकता है। मां एवं माता के पक्ष से स्नेह और सहयोग की प्रप्ति होगी। जमीन एवं मकान में निवेश करना शुभ रहेगा।

सिंह राशिः मनोबल और उत्साह में वृद्घि होगी। काम में मन लगेगा, इसका आपको अनुकूल लाभ मिलेगा। आय एवं लाभ में वृद्घि होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ स्नेह और सहयोग में बनाए रखें।

कन्या राशिः आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। सगे-संबंधियों से सहयोग में कमी रहेगी, इनके व्यवहार से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशिः आर्थिक दृष्टिकोण से ग्रहण अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ेगा, गैर जरूरी चीजों में भी धन का अपव्यय हो सकता है। कारोबार में धन की हानि हो सकती है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं।

धनु राशिः ग्रहण आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में हो रहा है। ग्रहण का प्रभाव आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कहीं से लाभ भी मिल सकता है।

मकर राशिः आपकी राशि से दसवें स्थान में ग्रहण लग रहा है जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य नरम रहेगा। अकारण कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिः चिंता और तनाव में वृद्घि होगी। भाग्य के सहयोग में कमी रहने से बाधाओं के बाद काम पूरा होगा। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है।

मीन राशिः आपकी जन्म राशि से आठवें घर में ग्रहण लग रहा है। शत्रुओं एवं विरोधियों से सावधान रहें। किसी बात को लेकर भय बना रह सकता है। कहीं से धन लाभ होगा लेकिन, उम्मीद से कम।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें