फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट सीजन में ऐसे ड्रेस पहनेंगे तो रहेंगे कूल और रिलैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी से अगर आप परेशान हैं तो सिर्फ ठंडा पीने और एसी में बैठने से काम नहीं चलेगा क्योंकि यह गर्मी का स्थायी इलाज नहीं है। गर्मी को अगर मात देनी है तो इसके लिए आप अपनी राशि के अनुसार पोशाक चुनिए। ज्योतिष के अनुसार गर्मी में ड्रेस का चुनाव करेंगे तो ग्रहों से आपको कूल इफैक्ट प्राप्त होगा और गर्मी के इस सीजन में आप रिलैक्स फील करेंगे।
विज्ञापन


मेष और वृश्चिक
इस राशि के स्वामी मंगल इन दिनों सिंह राशि में हैं। सिंह राशि और मंगल दोनों ही उग्र स्वभाव के हैं इसलिए इस राशि वालों को गर्मी के इस सीजन में मंगल का पसंदीदा लाल रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। इस रंग का ड्रेस पहनने से उग्रता और क्रोध बढ़ेगा। ऐसे में कूल रहने के लिए इन्हें सफेद रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे गुस्सा और पसीना कम आएगा।

वृष और तुला
इन राशियों के स्वामी शुक्र है। जुलाई महीने के अंत तक शुक्र अपनी ही राशि वृष में रहेंगे। लेकिन इस बीच यह वक्री भी हो रहे हैं इससे जिनकी कुण्डली में शुक्र की स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए इन राशि वालों को ऑफ शेड पिंक अथवा सफेद वस्त्र पहनना चाहिए। चाहें तो पिंक और सफेद कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस भी पहन सकते हैं। इससे मानसिक और शारीरिक तौर पर रिलैक्स भी फील करेंगे।
विज्ञापन


मिथुन और कन्या
इस गर्मी के मौसम में आप मलमल अथवा सूती वस्त्र धारण करें तो आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके लिए कूल कलर है लाईट ग्रीन और सफेद। कन्या राशि वाले चाहें तो मई महीने में ऑफ शेड रेड कलर भी ट्राई कर सकते हैं। इससे इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य क्षेत्र में इनकी स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि वालों की ढ़ैय्या लौट रही है इसलिए शनि को खुश रखने के लिए शनिवार के दिन हल्के नीले रंग की ड्रेस पहनें।

कर्क
जल तत्व की इस राशि के लिए गर्मी का महीना अधिक कष्टकारी नहीं होता है। सर्दी इन्हें अधिक सताती है। इस राशि वाले व्यक्ति किसी भी कलर की ड्रेस पहन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कलर डार्क नहीं हो। वैसे पिंक, सफेद और ब्लू आपके लिए अधिक शुभ और कूल रहेगा। ब्लू ड्रेस शनिवार को पहनें।

सिंह
सिंह राशि अग्नि प्रधान है। इसके स्वामी सूर्य ही गर्मी के कारक हैं। इसलिए इस राशि के व्यक्ति उग्र होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। गर्मी के मौसम में इन्हें अपना मन और शरीर कूल रखने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। ऑफ शेड रेड और ऑरेंज कलर की ड्रेस भी आप चाहें तो ट्राई कर सकते हैं।
 
धनु और मीन
इस राशि का स्वामी गुरू मई मध्य में शुक्र की राशि में प्रवेश कर रहा है। शत्रु राशि में शुक्र के पहुंचने से इस राशि वालों को कुछ समस्याओं का समाना करना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव एवं मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में गुरू को प्रसन्न रखने के लिए इस राशि के व्यक्तियों को पीला अथवा क्रीम कलर का ड्रेस पहनना चाहिए। शनिवार के दिन नीला या स्लेटी रंग की ड्रेस पहनना अच्छा रहेगा। गुरूवार के दिन रेशमी वस्त्र पहनें गर्मी मजे से कटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें