फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 20 फरवरी, दोस्तो से लाभ मिलेगा

Tue, 19 Feb 2013 05:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 20 फरवरी है उनके लिए 2013 दोस्ती निभाने और दोस्ती से लाभ पाने वाला वर्ष है। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष दोस्तों से मधुर संबंध बनाये रखने की कोशिश करें इससे महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपकी प्रगति में मित्रों का सहयोग भी शामिल होगा।
विज्ञापन


पारिवारिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। आजीविका के क्षेत्र में परेशानी बनी रहेगी, लेकिन मेहनत के बाद अपने प्रयास में सफलता हासिल कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बदलाव एवं स्थान परिवर्तन का भी योग है। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें साझेदारों से मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक क्षेत्र में सुधार के प्रयास सफल होंगे। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल है उन्हें वाहन एवं मकान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कैरियर की दृष्टि से शिक्षा, एमबीए, पर्यटन, रेलवे, होटल, तकनीकी क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। छात्रों के लिए साल 2013 सामान्य रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें