फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साम्प्रदायिक राजनीति एवं दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी'

Thu, 14 Mar 2013 09:38 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से पड़ोसी देश के साथ संबंधों में कटुता बढ़ी है। इस स्थिति में सुधार के आसार अभी नहीं हैं। पड़ोसी मुल्क के साथ संबंध अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने वाला है। आतंकी गतिविधियों में तेजी आ सकती, सीमा पर तनाव का माहौल रह सकता है। ऐसा हम नहीं सितारे कह रहे हैं। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा कहती हैं कि 18 फरवरी को शनि वक्री हुआ है और अब 14 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह गुरू की राशि मीन में पहुंच रहा है। मित्र राशि में सूर्य के पहुंचने से व्यक्तिगत रूप से वृष, मिथुन, तुला एवं मकर राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन


लेकिन सूर्य का शनि और राहु के साथ छठे एवं आठवें घर का संबंध होने से राजनीतिक उथल-पुथल में वृद्धि होगी। मंगल की स्थिति भी अनुकूल नही है। जानता के हितों को ताक पर रखकर राजनेता अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सकेंने में लगे रहेंगे। साम्प्रदायिक और जातिगत राजनीति को बढ़ेवा मिलेगा। इन विषयों पर कोई बड़ा मामला भी खड़ा हो सकता है।

आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। वायरस जनित रोगों में वृद्धि होगी। फसलों को नुकसान पहुंचने से महंगाई की मार झेल रही जनता की परेशानी और बढ़ेगी। रेल, वायु अथवा कोई बड़ी सड़क दुर्घटना होने भी संभावना है। प्राकृतिक आपदओं से बचाव के लिए, तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें