फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 14 मार्च, सुख के साधनों में वृद्घि होगी

Thu, 14 Mar 2013 08:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 14 मार्च है उनके लिए साल 2013 सफलता और उन्नति प्रदायक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि भाग्य का सहयोग समय-समय पर प्राप्त होता रहेगा। जो भी अधूरी योजनाएं हैं उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करें सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  
विज्ञापन


आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के साधनों में वृद्घि होगी तो सुख के साधनों की ओर भी ध्यान जाएगा। भौतिक साधनों पर व्यय करेंगे। रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग की भावना बढ़ेगी। घर में कोई उत्सव अथवा मांगलिक कार्य हो सकता है।

कलात्मक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से साल लाभप्रद रहेगा, विशेष तौर पर आधुनिक वस्त्र, आभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन, तरल पदार्थ आदि व्यवसायों से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।
विज्ञापन


अध्ययन में किए गये श्रम का लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग, फैशन ड़िजाईनिंग, केमिस्ट, पशुचिकित्सा, एमबीए, अभिनय, एनिमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें