फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में जाना हो तो क्या जरूरी है कुण्डली में

Fri, 28 Dec 2012 02:17 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म जगत में ग्लैमर, पैसा, नाम और शोहरत है। युवाओं को ये सभी चीजें आकर्षित करती हैं। लेकिन, यह सभी की किस्मत में नहीं होता है कि वह फिल्म स्टार बने। इसके लिए जन्मपत्री में कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं जो आपको स्टार बनती हैं। आप फिल्म स्टार बनना चाहते हैं तो देखिए कि क्या आपकी कुण्डली में ऐसे स्थितियां है जो आपको फिल्म में सफलता दिला सकती है।
विज्ञापन


कुंडली का पंचम भाव हो मजबूत
फिल्म एवं टेलीविजन में कैरियर के लिये व्यक्ति का लग्न व लग्नेश बहुत ही बलवान होना चाहिए। इससे व्यक्ति दूसरों पर अपना प्रभाव स्थापित करने में सफल होता है। लोग लम्बे समय तक इन्हें याद रखते हैं। अभिनय के क्षेत्र में काम करने वालों के लिये सबसे आवश्यक है। इसके बाद कुण्डली का पांचवां घर और उसका स्वामी बलवान होना आवश्यक होता है। कुण्डली का दसवां स्थान जिसे आजीविका का घर कहा जाता है। इस घर के स्वामी अथवा इस घर से जब पंचम भाव का किसी प्रकार से संबंध बनता है तो व्यक्ति फिल्म एवं नाट्य जगत में कामयाब होता है।

एक्टिंग इनके व्यक्तित्व में होता है
अभिनय के क्षेत्र में सफलता के लिए एक्टिंग आपके व्यक्तित्व में शामिल होना बेहद जरूरी होता है। ज्योतिषशास्त्र में तीसरे घर को व्यक्ति के शौक एवं कला का स्थान माना गया है। जिनकी कुण्डली में पहले एवं पांचवें घर और उसके स्वामी के बीच संबंध होता है उनके व्यकित्व में अभिनय शामिल होता है। जिनका लग्न वृष या तुला है और उनकी कुण्डली में शुक्र तीसरे घर में बैठा है वह अभिनय निपुण होते हैं।
विज्ञापन


स्टार बनाने वाले ग्रह
अभिनय के लिये मन मे इच्छा शक्ति का बली होना आवश्यक है। और इसका कारक चन्द्र है। शुक्र कला से जुडा ग्रह है। इन दोनों ग्रहो का संबध पंचम व पंचमेश से होने पर अभिनय के क्षेत्र में जाने का योग बनता है। इसमें बुध वाणी का कारक होकर चन्द्र व शुक्र से संबध बनाये तो व्यक्ति अच्छे डायलाग बोल सकता है। शुक्र का पीड़ित होना भी जरुरी है। शुक्र पर पाप प्रभाव न होने पर व्यक्ति अपनी कला का प्रदर्शन करना पसन्द नहीं करता है।

उसे अपनी कला का सार्वजनिक प्रदर्शन करना अपमान जनक लगता है। ऐसा व्यक्ति अपनी कला से धन कमाने में झिझकता है। शुक्र को मूल रुप से आनंद, भोग, ऐश्वर्य, मनोरंजन, व सुन्दरता का ग्रह माना जाता है। शुक्र का पंचम व पंचमेश से संबध बनने पर व्यक्ति मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता अर्जित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें