फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 10 मई, कैरियर की दृष्टि से साल अच्छा है

Thu, 09 May 2013 05:25 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष संघर्षपूर्ण रह सकता है। बाधाओं के बाद कार्य में सफलता मिलेगी इसलिए धैर्य पूर्वक अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहें। वैसे आजीविका की दृष्टि से साल सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को प्रमोशन की खुशी होगी।
विज्ञापन


व्यवसायियों को समय-समय पर लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होते रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। कोई मामला अदालत में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लोगों के प्रति अपने व्यवहार में नम्रता लाएं अन्यथा सामाजिक मान-सम्मान में कमी आएगी।

अनैतिक कार्यों से बचना हितकर रहेगा। छात्रों के लिए सलाह है कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें अन्यथा परीक्षा परिणाम से निराश होंगे। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, हवाई सेवा, डेयरी व्यवसाय, पैरा मेड़िकल गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें