फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 9 मई, भाग्यशाली रहेगा यह साल

Thu, 09 May 2013 12:07 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। बीते साल की कई अधूरी योजनाओं को पूरा कर पाने में सफल होंगे। विकास कार्यों में गति आएगी। कुछ नयी योजनाओं पर भी काम करने में सफल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ लोगों से जान-पहचान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से रिश्ते सुधरेंगे। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ होगा। व्यवसाय में विस्तार के प्रयास सफल होंगे।

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा लेकिन बच्चों एवं जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, शिक्षण कार्य, न्यायिक क्षेत्र, वकालत, बैंकिंग, पुलिस, सेना, विज्ञापन, शोध कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें