फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 7 मार्च, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Thu, 07 Mar 2013 09:04 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 7 मार्च को है उनके लिए साल 2013 आर्थिक विकास की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सुख साधनों की ओर आकर्षण बढ़ेगा और इन क्षेत्रों में आपका विशेष खर्च हो सकता है। रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। जो लोग भूमि अथवा मकान खरीदना अथवा बनवाना चाह रहे हैं उन्हें प्रयास में तेजी लाना चाहिए, सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा वालों को पूर्व में किए गये श्रम का लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, प्रभाव में वृद्घि होगी। व्यवसायियों के लिए भी साल 2013 सुखद रहेगा। कारोबार में विस्तार का प्रयास सफल होगा, लाभ में निरंतरता बनी रहेगी।

पारिवारिक मामलों में आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। संतान एवं जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। आपका अपना स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कैरियर की दृष्टि से इस वर्ष सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, खेल, वकालत, खनन आदि क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए सह वर्ष सफलता दायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें