फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 6 मार्च, भौतिक सुख के साधनों में वृद्घि होगी

Tue, 05 Mar 2013 01:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 मार्च को जिन लोगों का जन्मदिन है उनके लिए साल 2013 स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। उन्नति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आत्मबल में इजाफा होगा और निरंतर प्रयास से पिछले वर्षों से अटके हुए कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन


व्यवसायिक दृष्टि से यह वर्ष लाभप्रद रहेगा। रियल स्टेट, बिल्डिंग मैटिरियल से संबंधित कारोबार से जुड़े लोगों की आय में निरंतर वृद्घि होगी। अधिकारियों से सामंजस्य नौकरी में प्रमोशन में सहायक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। भौतिक सुख के साधनों में वृद्घि होगी।

परिवार में पिता एवं पिता समान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और सहयोग बढ़ेगा। सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, केमिस्ट वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें