जिन लोगों का जन्मदिन 5 मार्च को है उनके लिए साल 2013 कई मामलों में उन्नति प्रदायक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी और इसका लाभ भी आप प्राप्त कर सकेंगे। विकास यात्रा तेजी होगी और इसमें नए सहयोगी मददगार साबित होंगे।
मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ में वृद्घि होगी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अचानक प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी उच्चाकांक्षा और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नए संबंध की शुरूआत हो सकती है।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा। शुक्र की अनुकूल दशा उच्च शिक्षा हेतु विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। कैरियर की दृष्टि से इस वर्ष बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, वकालत, अकाउंट तकनीकी क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।