फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 6 फरवरी, विदेश यात्रा के प्रयास सफल होंगे

Tue, 05 Feb 2013 05:26 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पण्डित विनोद त्यागी कहते हैं कि जिन लोगों का जन्म 6 फरवरी को हुआ है उन्हें इस वर्ष अपने भाग्य को आजमाने की बजाय अपनी मेहनत और योग्यता को आजमाना चाहिए। आपकी सफलता का सारा दारोमदार आपकी लगन और क्षमता पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और लोगों से अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करें। यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। आत्मबल और उर्जा में वृद्घि होगी जिससे विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। इस वर्ष लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग विदेश यात्रा के लिए विचार कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष इस विषय में सफलता मिल सकती है।

राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में कामयाब होंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता की संभावना प्रबल है। पुलिस, सेना, वकालत, नगरपालिका, ठेकेदारी, खनन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ व विस्तार होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन की खुशी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें