यह वर्ष आपके लिए कई मायनों में सुखद रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि जिन लोगों का जन्मदिन 5 फरवरी है उनका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सेहत के मामलो में लापरवाही से बचना होगा। लेकिन कैरियर की दृष्टि से अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा सदुपयोग करें। यह आपकी प्रगति में सहायक होगा।
पूर्व में किये गये कार्य का लाभ इस वर्ष मिल सकता है। जिन समस्याओं से बीते साल परेशान रहे हैं उनमें भी कमी आएगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। कारोबार के विस्तार के लिए नये अनुबंध अथवा साझेदारी हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर समय-समय पर मिलते रहेंगे जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
पारिवरिक दृष्टि से वर्ष कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। परिवार एवं रिश्तों के प्रति आप अधिक भावुक हो सकते हैं। जमीन, मकान अथवा दुकान की इच्छा पूरी होगी। भूमि संबंधी कार्यों में लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। छात्रों को परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट,एमबीए, बैंकिंग, बीमा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।