फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 4 फरवरी, आर्थिक दृष्टि से वर्ष उत्तम रहेगा

Mon, 04 Feb 2013 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 4 फरवरी है उनके लिए साल 2013 कुलमिलाकर सुखद रहने वाला है। पं.विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष कम प्रयासों से ही अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी प्राप्त होंगे इनसे आपके अच्छे संबंध बनेंगे, सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। पूर्व में किये गये निवेश से धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा एवं नये क्षेत्र में व्यवसाय के विस्तार की योजना बनेगी। पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

बन्धु बान्धवों का सहयोग मिलेगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। शिक्षा, न्याय, वकालत, पुलिस, बैंकिंग, मैनेंजमेंट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत के मामले में थोड़ी सजगता रखेंगे तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें