फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 3 फरवरी, कैरियर और आर्थिक पक्ष बेहतर होगा

Sat, 02 Feb 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 आपके लिए पिछले साल से बेहतर रहने वाला है। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि इस वर्ष आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। उन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य सुख सामान्य रहेगा। कार्य के प्रति सजग और जागरू क रहेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन


राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके पद-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पिता एवं वरिष्ठजनों से सहयोग एवं लाभ मिलेगा। व्यवसायियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। औषधि, मशीनरी, शिक्षा सामग्री, कलात्मक वस्तुओं के व्यवसाय के लिए यह वर्ष विशेष लाभप्रद रहेगा। नए व्यवसाय की योजना पर काम शुरू करेंगे।

परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, शोध कार्य, चिकित्सा, सेना, प्रशासनिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवरिक दृष्टि से साल 2013 कुल मिलाकर सुखद रहेगा। सगे-संबंधियों से ताल-मेल में वृद्घि होगी। संतान पक्ष से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें