फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 30 मार्च, पूरे साल भाग्य मेहरबान रहेगा

Sat, 30 Mar 2013 08:13 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 30 मार्च को है उनके लिए यह वर्ष सुखद रहेगा। भाग्य का साथ पूरे वर्ष मिलता रहेगा। इसलिए इस वर्ष अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगन पूर्वक प्रयास करें। आपकी प्रगति में परिवार के सदस्य भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। संतान के इच्छुक व्यक्तियों को इस संदर्भ में अच्छी ख़बर मिल सकती है। धर्म-कर्म एवं आध्यात्मिक विषयों में रूचि रहेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अनुभवी एवं वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा।

इस पूरे साल सामान्य तौर पर आप स्वास्थ रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कुछ बड़े खर्च होने से बजट असंतुलित हो सकता है। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उनकी भू-संपत्ति में वृद्धि की इच्छा पूरी होगी।
विज्ञापन


सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से उत्साहित रहेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंकिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें