फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 29 जनवरी, साल की शुरूआत संघर्षपूर्ण रहेगी

Mon, 28 Jan 2013 03:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरूआत सामान्य रहेगी। योजनाओं में बाधा आने से परेशानी होगी, सफलता देर से मिलेगी। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि शुरूआती असफलता और परेशानियों से निराश न हों। धैर्य से अपने काम में जुटे रहें साल के मध्य से स्थिति सुधरेगी और अपनी योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन


नियम कानून की अनदेखी न करें। सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरों पर निर्भर होने की बजाय अपनी जिम्मेदारियों को खुद पूरा करने की कोशिश करें। उन्नति का रास्ता अपने श्रम से ही तय कर पाएंगे। कैरियर की दृष्टि से वर्ष कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। न्यायिक क्षेत्र में विजय मिलेगी। पशु चिकित्सा, केमिस्ट, इंजीनियरिंग, गुप्तचार विभाग, फिल्म व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। सफलता के लिए पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें