फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों की बदली चाल से घटेगा महिलाओं के प्रति अपराध

Mon, 28 Jan 2013 02:08 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते महीनों में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए देश में व्यापक जनआन्दोलन हुआ। इसके बावजूद भी देश के विभिन्न भागों में आये दिन महिलाओं के प्रति अपराध होते रहे। लेकिन आज से अगले एक महीने तक महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध में कमी दर्ज की जा सकेगी।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि, अगले एक महीने के दौरान महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए योजनाओं पर विचार किया जाएगा और कई नीति निर्धारण भी हो सकते हैं। इसका कारण यह है कि आज शुक्र अपने मित्र राशि मकर में प्रवेश कर रहा है। अगले एक महीने तक शुक्र इसी राशि में रहेगा।

मकर राशि में शुक्र के आने से सूर्य एवं बुध के साथ इसका मिलन होगा। राजनीति में महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा। शुक्र का मकर में आना बॉलीवुड के लिए भी अच्छी खबर है। शुक्र को फिल्म एवं कला का कारक माना जाता है। मित्र राशि मकर में शुक्र के आने से अगले एक महीने में आने वाली फिल्मों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस दौरान लगभग सभी फिल्में उम्मीद से बढ़कर कमाई करेगी।
विज्ञापन


कला जगत, फैशन, ब्यूटी एवं लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। व्यक्तिगत तौर पर मेष, कर्क एवं सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर कष्टकारी हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र के नियम के अनुसार मकर में सूर्य के साथ शुक्र का मिलना प्राकृतिक प्रकोप ला सकता है जिससे फसलों को नुकसान पहुंचेगा। अनाज की कीमतों में वृद्धि होगी। देश में कहीं हिंसक घटनाएं एवं उपद्रव की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें