फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 27 जनवरी, वाहन सुख की इच्छा पूरी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 27 को जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें इस साल अपने बजट का ध्यान रखना होगा। पं.विनोद त्यागी कहते हैं कि, ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि साल 2013 में कलात्मक अभिरूचि बढ़ेगी। कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यों में निखार आएगा। घर एवं खुद को संवारने पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष घर बनवाने अथवा मरम्मत कार्य पर व्यय हो सकता है। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष सुखद रहेगा। आपसी समांजस्य में वृद्घि होगी। जीवनसाथी एवं संतान की ओर से सुख का अनुभव होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए साल 2013 सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवसाय में विस्तार व उत्तम धन लाभ होगा। फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, एमबीए, फैशन ड़िजाईनिंग, आर्ट के क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें