फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 26 जनवरी, कैरियर का ग्राफ ऊंचा उठेगा

Fri, 25 Jan 2013 05:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को जिन लोगों को जन्मदिन है उन सभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। पं.विनोद त्यागी कहते हैं कि यह वर्ष आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है जिससे स्थायी कीर्ति प्राप्ति होगी। यात्रों के योग बनते रहेंगे। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी।
विज्ञापन


साल 2013 में आप उर्जावान और उत्साहित रहेंगे। इनका आपके कार्यक्षेत्र एवं सामाजिक जीवन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। उन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। कैरियर ग्राफ ऊंचा उठेगा जिसका आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे।

काम के साथ-साथ खान-पान एवं आराम का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आयात-निर्यात से संबंधित कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे एवं व्यवसाय में विस्तार होगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिलेगी। इस वर्ष कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, बीमा, न्यायिक क्षेत्र, दर्शन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में कैरियर बनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें