फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 25 मई, भौतिक सुख-सुविधा में वृद्घि होगी

Sat, 25 May 2013 05:11 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष सफलता और उन्नति दायक रहेगा। कलात्मक एवं रचनात्मक विषयों में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी मनाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। विवाहित व्यक्तियों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी। संतान सुख मिल सकता है।
विज्ञापन


लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी होगी। आर्थिक लाभ के अवसर समय-समय पर मिलते रहेंगे। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी, पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसायी कारोबार का विस्तार एवं पुराने कारोबार को नया रूप दे सकते हैं।

आभूषण,आधुनिक वस्त्र, सुगन्धित पदार्थ, श्रंगार प्रसाधन आदि व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, विज्ञापन, केमिस्ट फैशन ड़िजाईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें