फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी का अंतिम रविवार लेकर आ रहा है शुभ योग

Thu, 24 Jan 2013 04:44 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2013 का अंतिम रविवार 27 तारीख को है। इस दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन बनने वाला शुभ योग खरीदारी के लिए उत्तम है। जो लोग सोना, वाहन, मकान खरीदने की सोच रहे हैं वह 27 जनवरी को बनने वाले शुभ योग का लाभ उठा सकते हैं। पंचांग के अनुसार रविवार 27 जनवरी को पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिस रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ता है उस दिन रविपुष्य योग बनता है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्ध योग भी बन रहा है।
विज्ञापन


इन दोनों ही योगों को शुभ योगों में उत्तम माना गया है। इस शुभ योग में नया काम भी शुरू किया जा सकता है और मकान का नींव भी दिया जा सकता है। शुभ होने के बावजूद पुष्य नक्षत्र कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार पुष्य नक्षत्र में विवाह संस्कार एवं साझेदारी में कोई नया काम करने से बचना चाहिए।

पुष्य नक्षत्र के दिन आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतनी चाहिए। पुष्य नक्षत्र के विषय में मान्यता है कि इस नक्षत्र में उधार लेने और देने से बचना चाहिए। इस नक्षत्र में दिया गया धन वापस मिलने में कठिनाई आती है क्योंकि इस दिन जो व्यक्ति कर्ज लेता है उसकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो जाती है और उसका कर्ज बढ़ता जाता है। 
विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र के विषय में यह भी मान्यता है कि जिस मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र पड़ रहा हो उस दिन कोई नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। इस दिन कोई नयी चीज खरीदनी भी नहीं चाहिए। क्योंकि इन तीन दिनों के साथ पुष्य नक्षत्र का योग अशुभ फल प्रदान करता है। पुष्य नक्षत्र का शुभ फल मात्र दो दिन प्राप्त होता है गुरूवार को और रविवार को। गुरूपुष्य योग और रविपुष्य योग धन संपत्ति में वृद्धि करने वाला योग है।  इस योग में सोना, घर, वाहन की खरीदारी करने से इन चीजों में वृद्धि होती है और इन चीजों से सुख एवं लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें