फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 25 फरवरी, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी

Mon, 25 Feb 2013 10:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 25 फरवरी को है उनके लिए साल 2013 कुलमिलाकर सुखद रहेगा। रचनात्मक क्षमता का विकास होगा और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मलेगी। मन में आशा का संचार होगा जिससे प्रगति की ओर बढ़ने कामयाब होंगे। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष कलात्मक एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा एवं लाभ में वृद्घि होगी।
विज्ञापन


आय में बढ़ोतरी होगी लेकिन भौतिक सुख के साधनों पर खर्च भी बढ़ेगा। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें जमीन एवं मकान खरीदने के प्रयास में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्घि होगी। संतान पक्ष से सहयोग एवं अनुकूल समाचार मिल सकता है।

नौकरी में स्थिति बेहतर होगी, प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए भी यह वर्ष सुखद रहेगा। फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी इंडस्ट्री, वस्त्र उद्योग से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इंजीनियरिंग, अभिनय, संगीत, फैशन ड़िजाईनिंग, केमिस्ट, मैनेजमेंट के क्षेत्रों में करियर बनाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें