फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 24 फरवरी, छात्रों के अनुकूल रहेगा 2013

Sat, 23 Feb 2013 03:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 24 फरवरी है उनके लिए वर्ष के पूर्वार्द्घ की अपेक्षा उत्तरार्द्घ अधिक अनुकूल रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी कहते हैं साल 2013 आपके लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। अपने उद्देश्य में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा, लापरवाही से बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। किसी पर भी अतिविश्वास से बचें और व्यवहारिकता से काम लें अन्यथा निराशा होगी।
विज्ञापन


सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त धन और समय खर्च करना होगा। लेकिन राहत की बात यह है कि आय में वृद्घि होगी जिससे बजट संभालने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य के प्रति सजग और गंभीर रहना होगा अन्यथा तरक्की के मार्ग में रुकावट आ सकती है।

व्यवसायियों के लिए जून के बाद का समय अधिक लाभप्रद रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए साल अनुकूल रहेगा। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, हवाई सेवा, गुप्तचर विभाग में प्रयास करना कैरियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें