फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 23 मई, भाग्य के सहयोग से उन्नति करेंगे

Thu, 23 May 2013 08:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आपके लिए कई मायनों में अनुकूल और प्रगतिशील रहेगा। समय-समय पर भाग्य का सहयोग मिलेगा और अपने उद्देश्य में सफल होंगे। सलाह है कि शुभ समय का लाभ उठाएं, निराश एवं चिंता को छोड़कर अपने लक्ष्य को पाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


न्यायिक मामलों में आप विजयी होंगे। विरोधियों का पराभव होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में कामयाबी मिलेगी। राजनैतिक क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे। नौकरी में आकस्मिक उन्नति से खुशी होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। किसी नए उद्योग का प्रारंभ संभव है। जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पुलिस, इंजीनियरिंग, खनन, वकालत, पशु चिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के प्रयास में लगे व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें