फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 21 जून, भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा

Fri, 21 Jun 2013 11:27 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष आप उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जिन लक्ष्यों को पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं उनमें सफलता मिलेगी। समय-समय पर भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा। लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, इसका पूरा फायदा भी उठाएंगे।
विज्ञापन


स्थायी संपत्ति में वृद्घि होगी, जमीन-जायदाद का लाभ मिल सकता है। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को उन्नति या स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा।

व्यवसाय के विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद एवं सहयोग मिलेगा। छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें