फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 21 फरवरी, अधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति

Wed, 20 Feb 2013 06:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 21 फरवरी को है उनके लिए साल 2013 उन्नति प्रदायक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि, प्रगति की राह में आने वाली बाधा दूर होगी और मन में आशा का संचार होगा। नए सहयोगी एवं मित्र मिलेंगे जिनसे विकास कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा।
विज्ञापन


परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी एवं निकट संबंधियों से सहयोग में वृद्घि होगी। संतान पक्ष से अच्छी ख़बर मिलेगी। जिनकी ग्रह स्थिति अनुकूल चल रही है उन्हें मकान एवं भूमि का सुख प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक एवं राजनीतिक मान प्रतिष्ठा की वृद्घि होगी।

कार्य क्षेत्र में विरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष लाभप्रद रहेगा। पिछले साल की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। छात्रों को परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, शिक्षा, एमबीए, सीए, पशु चिकित्सा, बैंकिंग, बीमा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें