फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 20 मार्च, भाग्य रहेगा मेहरबान

Wed, 20 Mar 2013 08:42 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 20 मार्च है उनके लिए साल 2013 कई मामलों में सुखद और अनुकूल रहेगा। आपका आत्मबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिससे प्रगति की ओर बढ़ने में आसानी होगी। भाग्य प्रबल रहेगा, जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय में वृद्घि होगी और जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत में वृद्घि होगी। वाहन एवं सजो-सज्जा का सामान खरीदेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य क्षकता एवं बुद्घिमानी से विरोधी भी प्रभावित रहेंगे। अधिकारियों से अनुकूल सहयोग मिलेगा। प्रोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में विस्तार के लिए प्रयास कीजिए, कामयाब होंगे। लाभ की निरंतरता बनी रहेगी।

पारिवारिक जीवन में बच्चों एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सगे-संबंधियों से सहयोग में वृद्घि होगी। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बैंकिंग, बीमा, वाणिज्य, वकालत, शिक्षा, पत्रकारिता, तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें