फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 20 जनवरी, कोई बडी चाहत पूरी होगी

Sun, 20 Jan 2013 09:26 AM IST
नई दिल्ली/ इन्टरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 19 जनवरी को है उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। पं. विनोद त्यागी बताते हैं कि साल 2013 राजनैतिक एवं सरकारी विभाग से जुड़े मामलों के लिए भाग्यशाली रहेगा। राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी होगी।
विज्ञापन


पारिवारिक दृश्टि से भी यह वर्ष सुखद रहेगा। निकट संबंधियों एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की कई या़त्राएं कर सकते हैं। विदेश यात्रा की योजना भी सफल हो सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और उर्जा से भरपूर रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुडे लोगों को प्रोन्नति मिल सकती है।

व्यवसायियों के लिए भी यह वर्ष उत्तम रहेगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की निरंतरता बनी रहेगी। छात्रों को परीक्षा में अनुकूल सफलता मिलने की संभावना है, योजना बनाकर पढाई पर ध्यान दें। करियर की दृष्टि से प्रबंधन, रक्षा विभाग, तकनीकी क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए प्रगतिशील रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें