फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 19 जनवरी, इस वर्ष भाग्य मेहरबान रहेगा

Fri, 18 Jan 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 19 जनवरी है उन सभी लोगों को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा। हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस वर्ष को आप हमेशा एक कामयाब वर्ष के रूप में याद रखेंगे। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे और आपका पक्ष मजबूत होगा।  
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए किये गये प्रयासों में सफला मिलेगी। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नौकरी में स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में प्रोन्नति मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष उत्तम रहेगा। निरंतर लाभ में वृद्घि होती रहेगी।

शुक्र की अनुकूल स्थिति लंबी दूरी की यात्रा भी करवा सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मेहनत के अनुरूप अच्छी सफलता से छात्र आनंदित होंगे। शिक्षा, बैंकिंग, बीमा, अकाउंट, मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को करियर में अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम में बाधा आ सकती है। नम्रता और सहनशीलता से कार्यक्षेत्र एवं परिवार में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें