फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 2 मार्च, जमा पूंजी में वृद्घि होगी

Fri, 01 Mar 2013 03:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन मार्च महीने की 2 तारीख को है इस वर्ष उनका भाग्य प्रगति में सहायक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करेंगे सफलता मिलेगी। समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। विरोधियों का पराभव होगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजयी होंगे।
विज्ञापन


क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक संबंध अनुकूल रहेंगे। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। जरूरत के समय इनसे अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। आजीविका में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, लेकिन इसका भी आपको फायदा होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। व्यवसायियों का लाभ बढ़ेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और जमा पूंजी में वृद्घि होगी। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, विदेश यात्रा के भी योग हैं। मेहनत के अनुरूप परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, तकनीकी क्षेत्र, वकालत, खेल, खनन, कृषि एवं भूमि और भवन से जुड़े क्षेत्र में कैरियर की अच्छी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें