फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 1 मार्च, नौकरी में अचानक प्रमोशन मिलेगा

Thu, 28 Feb 2013 05:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन मार्च महीने की पहली तारीख को है उनके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2013 अनुकूल रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष नौकरी में अचानक प्रमोशन मिल सकता है। उन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। कार्य क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज रहेगी। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष निरंतर लाभ प्रदान करने वाला है, कारोबार का विस्तार की योजना सफल होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।
विज्ञापन

 
बौद्घिक एवं तार्किक क्षमता बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता से विरोधी भी प्रभावित होंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके लिए सुखद रहने वाला है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों एवं जीवनसाथी की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा।

छात्रों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग, बैंकिंग, बीमा, वकालत, शिक्षा, सीए, एमबीए आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय के विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अचानक प्रमोशन की खुशी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें