फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 2 फरवरी, विवादित मामलों में विजयी होंगे

Fri, 01 Feb 2013 03:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 2 फरवरी है उनके लिए अच्छी बात यह है कि विवादित मामलों एवं कानूनी क्षेत्र में अटके मामलों में विजयी होंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए स्थिति कुल मिलाकर सामान्य रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बाधाओं के बाद उत्तम सफलता मिलेगी। यह वर्ष चिकित्सा एवं विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सुखद और उन्नति प्रदायक रहेगा।
विज्ञापन


पं. विनोद त्यागी बताते हैं कि ग्रहों की स्थति संघर्ष और चुनौतियों का भी संकेत दे रही हैं। इस वर्ष जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक विषयों को लेकर आपकी चिंता में वृद्घि होगी। उचित होगा कि बचत पर ध्यान दें और व्यय पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने पर ध्यान देना होगा।

छात्रों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, केमिस्ट, एनीमेशन, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। सलाह है कि समस्याओं से घबराने की बजाय धैर्य से काम लें और अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। समस्याओं को सुलझाने में इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें