फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 1 फरवरी, शुरूआत कठिन लेकिन अंत सुखद होगा

Thu, 31 Jan 2013 05:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 1 फरवरी है उनके लिए साल 2013 मिलाजुला रहने वाला है। पण्डित विनोद त्यागी कहते हैं वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए कठिन रह सकता है लेकिन उत्तरार्द्घ में स्थिति अनुकूल होने लगेगी। कई क्षेत्रों में प्रयास के बावजूद सफलता संदिग्ध रहेगी। लेकिन धैर्य से काम लेंगे और लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करते रहेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रह सकता है। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा और आत्मनिर्भर बनेंगे। सरकारी क्षेत्र में अटका हुआ धन प्राप्त होगा। खर्च के बावजूद संचित धन में वृद्घि होगी। भविष्य के लिए निवेश भी कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में प्रोन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।

व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ की दृष्टि से वर्ष का उत्तरार्द्ध अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, गुप्तचर विभाग, पशु चिकित्सा, पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष सुखद रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें