फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 16 जनवरी, चल अचल संपत्ति में वृद्घि होगी

Tue, 15 Jan 2013 05:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग आज अपना बर्थडे मना रहे हैं उन्हें जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं। पं.विनोद त्यागी कहते हैं कि साल 2013 आपके लिए आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। इस वर्ष आय में वृद्घि होगी। वाहन, भूमि अथवा भवन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिल सकती है। आपके पराक्रम और प्रभाव में वृद्घि होगी। विरोधियों का पराभव होगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।
विज्ञापन


अगर आपकी महादशा अनुकूल चल रही है तो विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। नाते-रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों से लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे, जिससे उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

किसी विवादित मामले में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में पूरे वर्ष लाभ की निरन्तरता बनी रहेगी। नए उद्योग का सपना साकार होगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग,सेना,पुलिस, वकालत,एमबीए आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें