फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी जन्मदिन, समस्याओं में आएगी कमी

Mon, 14 Jan 2013 05:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्म दिन आज है उन्हें जन्मदिन की बधाई। ग्रहों की स्थिति से ज्ञात होता है कि यह वर्ष आपके लिए बीते वर्ष की अपेक्षा अनुकूल और सुखद रहेगा। पं. विनोद त्यागी बताते हैं कि, 2012 जिन परेशानियों एवं विवादों में बीता है उनमें कमी आएगी। वर्ष के उत्तरार्द्घ तक सबकुछ अनुकूल प्रतीत होगा। कार्य क्षेत्र एवं व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी।
विज्ञापन


नए-नए लोगों जान-पहचान होगी। इनसे सहयोग मिलेगा। भूमि एवं भवन से संबधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। प्रयास के अनुरूप आय में वृद्घि होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी में व्यवसाय आरंभ करने की सोच सकते हैं। प्रयास करने पर कामयाब भी होंगे। कुल मिलाकर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में रूचि बढ़ेगी।

छात्रों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, पशु चिकित्सा, केमिस्ट, गायन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन कुल मिलाकर सामान्य और सुखद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें