अपना मनोबल और उत्साह बनाए रखिए। भाग्य आपका साथ देगा, आपने अपने लिए जो भी लक्ष्य तय कर रखा उसे पाने के लिए प्रयास कीजिए कामयाब होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। परिवार में बड़े-बुजुर्गों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से बीते वर्ष की योजनाओं को भी पूरा करने में सफल होंगे। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत हैं उन्हें विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। वाहन सुख में वृद्घि होगी। नौकरी कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा। उन्नति की खुशी होगी।
व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से कारोबारियों का मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बैंकिंगे, विज्ञापन, पुलिस, वकालत, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।