फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 12 मार्च, इस साल प्रमोशन मिल सकता है

Mon, 11 Mar 2013 03:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी जो भी अधूरी योजनाएं हैं उन पर काम करें, प्रयास में सफलता मिलेगी। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि साल 2013 में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी और कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन


धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, न्यायिक क्षेत्र में विजयी होंगे। व्यवसायियों के लिए साल लाभप्रद रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। सगे-संबंधियों से रिश्तों को मजबूत बनाने के प्रयास सफल होंगे।

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक क्षमताओं में वृद्घि होगी। रोजगार परक परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, विज्ञान, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें