फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 11 मई, धन-संपत्ति में वृद्घि होगी

Sat, 11 May 2013 12:11 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा। बीते साल की योजनाओं को पूरा कर पाएंगे, तरक्की की ओर आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ लोगों से जान-पहचान हो सकती है, सामाजिक एवं व्यवहारिक जीवन में इसका लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। धन-संपत्ति में वृद्घि होगी। बौद्घिक योग्यता और लगनशीलता से बाधाओं को पार कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन की खुशी होगी। व्यवसायी वर्ग कारोबार में प्रगति एवं लाभ से प्रसन्न रहेंगे।

छात्रों के लिए वर्ष सुखद रहेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, विज्ञान, चिकित्सा, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना शुभ रहेगा। पारिवारिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें