फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 31 जनवरी, पूरे साल लाभ बढ़ता रहेगा

Thu, 31 Jan 2013 11:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 31 जनवरी है उनके लिए साल 2013 कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि इस वर्ष पुरानी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे और नयी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग एवं सामंजस्य की वृद्घि होगी। निकट संबंधियों एवं जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। सुख के साधनों में इजाफा होगा। लेखन एवं प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए साल 2013 विशेष लाभप्रद रहेगा। कैरियर में उन्नति एवं लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।

व्यवसायियों के लिए भी यह वर्ष सुखद रहेगा। पूरे साल लाभ में वृद्घि होती रहेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं छात्रों के लिए वर्ष सुखद रहेगा। कैरियर की दृष्टि से साल 2013 शिक्षण, वकालत, न्यायिक क्षेत्र, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, रक्षा क्षेत्र के लिए बेहतर है। इन क्षेत्रों में प्रयास करने से अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें