फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जनवरी जिनका बर्थ डे है उनके लिए साल 2013

Fri, 04 Jan 2013 10:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार जनवरी को जिन लोगों का जन्मदिन है उनके लिए यह वर्ष सुखद और मंगलमय हो। ग्रहों की स्थिति इस ओर संकेत भी दे रही है कि इनके लिए यह साल सुखद होगा आनंद और उत्साह में समय व्यतीत होगा। सुख-सुविधा की चीजों पर इनका ध्यान केन्द्रित रहेगा और इसलिए खर्च भी बढ़ेगा। अन्य चीजों की अपेक्षा भौतिक चीजों पर व्यय बढ़ेगा।
विज्ञापन


लेकिन परेशानी वाली कोई बात नहीं है आय में बढ़ोतरी के कारण खर्च की परवाह नहीं करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कई बार लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग संतान सुख के इच्छुक हैं उनकी यह चाहत पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि इस वर्ष 4 जनवरी के जातकों का स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहना चाहिए।

बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है, लगन पूर्वक प्रसास कीजिए। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिए वर्ष लाभप्रद रहेगा। नये व्यवसाय में पूंजी निवेश करने की सोच सकते हैं। नौकरी में पूर्व में किये गये श्रम का लाभ मिलेगा। एयर होस्टेस, अभिनय, पुरतत्व विभाग, तकनीकी क्षेत्र एवं अभिनय के क्षेत्र में कैरियर के लिए जो लोग प्रयास में लगे हुए हैं उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें