फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु और शनि लगाएंगे पेट्रोल में आग

Thu, 03 Jan 2013 04:47 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल की शुरूआत में ही महाराष्ट्र और कोलकाता में पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने संकेत दे दिया है इस वर्ष पेट्रोल की कीमत में जबरदस्त उछाल आने वाला है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार 14 जनवरी को राहु स्पष्ट रूप से तुला राशि में आकर शनि के साथ मेल करेगा। शनि और राहु के संयोग से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


शनि 18 फरवरी को वक्री होगा और 8 जुलाई तक वक्री अवस्था में रहेगा। फरवरी से जुलाई का महीना ऐसा रहेगा जब अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में किसी सोच समझी चाल एवं षड्यंत्र के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में काफी वृद्धि होगी। पट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता आक्रोशित हो सकती है। 8 जुलाई के बाद जब शनि मार्गी होगा उस समय तक गुरू भी वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में पहुंच चुका होगा।

गुरू के राशि परिवर्तन से राहु और शनि दोनों पर गुरू की दृष्टि पड़ने लगेगी। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत में स्थिरता आएगी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में कमी भी आ सकती है। ज्योतिषशास्त्र का नियम है कि जिस वर्ष पौष मास में पांच रविवार होता है उस वर्ष अनाज, तेल एवं पेट्रोलियम की कीमत में तेजी आती है। इस नियम के अनुसार भी यह संभावना प्रबल है कि इस वर्ष पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता परेशान रह सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें