फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 11 जनवरी, सफलता का मंत्र है एक्टिव रहें

Thu, 10 Jan 2013 04:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 11 जनवरी को हैं उन्हें जन्मदिन की बधाई। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि आपके लिए सफलता का मूल मंत्र है आलस्य त्यागें और एक्टिव रहें। इस बात का ध्यान रखेंगे तो साल 2013 आपके लिए कामयाबी की इबारत लिखेगा। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि यह वर्ष 11 जनवरी के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। मकान अथवा प्लॉट खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
विज्ञापन


इस वर्ष कई नए मित्र बनेंगे एवं कुछ नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। संतान सुख की चाहत रखने वालों की इच्छा पूरी होगी। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।

नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। पिछले वर्ष से जो लोग उन्नति के इंतजार में उन्हें इस संदर्भ में अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में विस्तार होगा एवं लाभ में वृद्घि होगी। छात्रों के लिए यह वर्ष उत्तम रहना चाहिए। शिक्षा, रेलवे, तकनीकी क्षेत्र, पुरातत्व विभाग में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें