फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जनवरी बर्थ डे, सफलता से भरपूर रहेगा यह वर्ष

Wed, 09 Jan 2013 06:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। पंडित विनोद कहते हैं कि जिनका जन्मदिन 10 जनवरी है उनके लिए यह वर्ष सुखद और सफलताओं से भरा रहेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें अल्प प्रयास से कामयाबी कदम चूमेगी।
विज्ञापन


श्रम एवं साहस के बल पर प्रतिकूल स्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जमीन-जायदाद में वृद्घि के योग बने हुए हैं। जो लोग मकान अथवा जमीन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी मनोकामना पूरी होगी। अचानक धन लाभ मिल सकता है। किसी विवादित मामलों में विजयी रहेंगे।

नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से साल सुखद रहना चाहिए। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बैंक, वकालत, केमिस्ट, सेना, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए भी वर्ष अनुकूल रहेगा, परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें